फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धूमधाम से मना रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव

धूमधाम से मना रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव

Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव
आजमगढ़। संकटमोचन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल में धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का रेला दर्शन-पूजन को उमड़ा रहा। वहीं हवन-पूजन के साथ ही भंडारे के आयोजन से मंदिरों की रौनक में चार चांद लगा हुआ था।
विज्ञापन

शहर के अनंतपुरा-गुरूटोला मुहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर, बड़ा देव स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का रेला दर्शन पूजन को उमड़ा हुआ था। विधि विधान के साथ रामभक्त हनुमान की पूजा की गई और लड्डू का भोग लगाया गया। सिधारी स्थित गौरीशंकर मंदिर पर भी हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिन भर मंदिरों पर प्रसाद वितरण के साथ ही शाम में भंडाये का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। सिधारी स्थित गौरीशंकर मंदिर पर बाबू पुच्चा सिंह रेडा, अविनाश, मनोज अस्थाना, जितेंद्र, पप्पू, अजय कुमार आदि व्यवस्था में लगे हुए थे। अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रेड़हा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर धूमधाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव समारोह आयोजित हुआ। इस मंदिर के संस्थापक फतेहचंद मोदी से जुड़े विभिन्न प्रांतों राजस्थान, जयपुर, कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई आदि स्थानों से आये भक्तों ने भी दर्शन पूजन किया। दोपहर में हवन-पूजन के बाद 151 ब्राह्मणो को भोजन करा कर अंगवस्त्र का दान किया गया। आचार्य घनश्याम पांडेशय ने इस दौरान हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर टंकू मोदी, संजय, दुर्गा, राजेंद्र, गुड्डू, गीता, उषा आदि मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार हनुमानगढ़ी के महंथ बाबा शिव प्रसाद दास के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं मंदिर पर श्रृंगार और पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम में भंडारा आयोजन के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अमरनाथ, त्रिभुवन, ओमप्रकाश, अनिल, गौरव, कृष्ण कुमार, रजनीश, अशोक, अनिल राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



हनुमान जन्मोत्सव पर शुरू हुआ शिक्षण कार्य
सठियांव। क्षेत्र स्थित सेंट्रल पब्लिक मॉडल स्कूल पर शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नये शिक्षण सत्र में पठन-पाठन कार्य की शुरूआत हुई। पूर्व सपा जिलाध्या अखिलेश यादव और लालसा राय ने संयुक्त रूप से हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षण सत्र की शुरूआत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजनीति राय, दिनेश, वंशगोपाल, राकेश, सभाजीत, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर कराया दंड बैठक का आभ्यास
आजमगढ़। कुंवर सिंह उद्यान में योगाचार्य देव विजय यादव के सानिध्य में हनुमान जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम योग साधकों ने हनुमान दंड बैठक और हनुमान चालीसा का स्वाध्याय कर योगाभ्यास किया। योगाचार्य देवविजय यादव ने बताया हनुमान जयंती मनाना सार्थक तभी होगा जब हम उनके जैसा प्रतिरूप अपने भीतर लाएंगे। हमें नियमित योगाभ्यास और दंड बैठक लगाना होगा।

हनुमान जयंती पर निकाली गई भव्य झांकी
अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया में हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को हनुमान जी की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में गाजे बाजे के साथ चल रहे लोगों द्वारा एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान नगरवासी सड़कों पर निकल कर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इस झांकी के आयोजक महंथ राजीव लोचन दास रहे। उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती का यह कार्यक्रम गुरु नृत्य गोपाल दास अयोध्या की प्रेरणा से हो रहा है। झांकी पश्चिम पोखरा हनुमानगढ़ी से शुरू हो कर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में घुमाई गई। इसका समापन पश्चिम पोखरा हनुमानगढ़ी पर हुआ। इस मौके पर रामाश्रय सोनकर, धर्मराज मद्धेशिया, विवेक कुमार, दिनेश मद्धेशिया, राहुल, छोटेलाल, शंभूलाल, आनंद, बसंत, सोनू आदि उपस्थित थे। ब्यूरो


वेद के मार्ग पर चलकर ही जीवन होगा सुखमय और आनंदित
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित दयानंद बालमंदिर में चल रही आर्य समाज द्वारा आयोजित संगीतमयी सत्संग समारोह में दूसरे दिन शुक्रवार की रात प्रवचन सुनने लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान विद्वानों ने स्वामी दयानंद सरस्वती के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने के लिए जागरूक किया। जयपुर से आई बहन श्रुति आर्या ने कहा कि वेद के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य सुखमय और आनंदित होगा। वेद ईश्वर का दिया हुआ ज्ञान है इसमें मनुष्य की भलाई के लिए ज्ञान और विद्या की संपूर्ण बातें दर्शाई गई हैं। गोरखपुर से पधारे पंडित त्रियोगी नारायण ने कहा कि प्राचीन काल में सभी लोग वेद के अनुसार आचरण करते थे। जिसके चलते वे लोग हमेशा सुखी रहा करते थे। हमें वेदों में लिखी बातों का अमल करना चाहिए। संचालन डा. राजेंद्र प्रसाद आर्य ने किया। इस मौके पर अमरनाथ बरनवाल, राजेंद्र आर्य, प्रवेश आर्य, महादेव प्रसाद, प्रहलाद आर्य, भृगुनाथ आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed