फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिले को मिली दर्जनभर नये डॉक्टरों की फौज, सुधरेगी व्यवस्था

जिले को मिली दर्जनभर नये डॉक्टरों की फौज, सुधरेगी व्यवस्था

Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिली दर्जनभर नये डॉक्टरों की फौज, सुधरेगी व्यवस्था
आजमगढ़। जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते प्रभावित हो रही स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। लोकसेवा अयोग द्वारा चयनित 11 डॉक्टरों शासन ने जिले में तैनात किए है।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के पद पर लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित चिकित्सकों की जिलेवार तैनाती का निर्देश शासन ने जारी कर दिया है। लोक सेवा आयोग ने कुल 225 डॉक्टरों का चयन एलोपैथिक चिकित्साधिकारी पद पर किया है। इसमें से 11 डॉक्टरों की तैनाती जिले में की गई है। इन 11 डॉक्टरों में डॉ. राजवंती कौशिक, डॉ. तरंग सलूजा, डॉ. मो. सबीह अजीज, डॉ. मो. परवेज अख्तर, डॉ. शुभम यादव, डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. हर्ष कुमार सिंह, डॉ. शिवम सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार चौहान, डॉ. विनीता राज, डॉ. प्रवेश कुमार यादव शामिल है। इन डॉक्टरों द्वारा जिले में ज्वाइन कर लेने के बाद सरकारी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की किल्लत में कमी आयेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि जिले में ग्यारह डॉक्टरों को तैनात करने का शासनादेश अभी मिला नहीं है, लेकिन इसकी जानकारी हुई है। इन नये डॉक्टरों के ज्वाइन कर लेने के बाद उन्हें सरकारी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


304 डॉक्टरों के पद मात्र 166 की है तैनाती
आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन जिले के पीएचसी/सीएचसी के लिए 304 डॉक्टरों का पद सृजित है। इसके सापेक्ष वर्तमान में मात्र 166 डॉक्टरों की ही तैनाती है। 11 नये डॉक्टरों को जिले में नियुक्ति मिली है। इसके बाद भी जिले में सीएमओ के अधीन सृजित पदों के सापेक्ष 127 डॉक्टरों की कमी रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed