{"_id":"5abfd0d54f1c1bda618b4c84","slug":"151522520277-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर लगाने के विरोध पर एसओ से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर लगाने के विरोध पर एसओ से लगाई गुहार
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया ब्लाक के रौनापार ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को रौनापार थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने गांव में बंजर जमीन पर लग रहे ट्रांसफर को लगाने से रोकने का कुछ लोगों पर आरोप लगया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई।
ग्रामीणों ने बताया कि हम ग्रामवासी बाजार से रौनापार लाटघाट रोड पर पोखरी के किनारे बंजर की जमीन पर सड़क के दक्षिण तरफ पुलिया के तरफ बगल में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जन सहयोग से फाउंडेशन बनवा रहे हैं। लेकिन गांव के ही कुछ लोग ट्रांसफार्मर लगने से रोक दिए हैं उक्त लोग बंजर भूमि को अपनी जमीन बता रहे है। जिससे पूरा कस्बे के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। जबकि उक्त जमीन से उनका कोई लेना देना नहीं है। कई बार पैमाइश भी हो चुकी है पैमाइश में भी उन लोगों का वहां कुछ नहीं निकलता है। इसके बावजूद भी उन लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर लशगाने से रोका जा रहा है।जिस जमीन में ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है उस जमीन के दक्षिण तरफ बंजर की जमीन, उत्तर तरफ सड़क, पूरब तरफ बंजर और पश्चिम तरफ पोखरी की जमीन है। उनके द्वारा फाउंडेशन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर राधेश्याम सिंह, कुलदीप कुमार, विनोद कुमार, हरिलाल, विनय कुमार, बांकेलाल यादव, रविंद्र कुमार, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, संतोष, लालजी गुप्ता आदि उपस्थित थे।