{"_id":"5ad0f0a64f1c1b62098b45ef","slug":"141523642534-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोकने पर ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता रोकने पर ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बखरा में दबंगों की ओर से दिव्यांग और अन्य लोगों के रास्ते में दीवार खड़ी करके रास्ता बंद कर देने का आरोप लगा ग्रामीणों मे एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम ने कमेटी गठित कर जांच कराने की बात कही है।
तहसील क्षेत्र के बखरा गांव में दबंगों पर गरीबों के घर के सामने दीवार खड़ी रास्ता बंद करने का आरोप है। इसी से नाराज शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों एसडीएम का घेराव कर ने पहुंचे थे। एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बखरा चकबंदी के अधीन है। मौका-मुआयना गुरुवार को किया गया था। नायब तहसीलदार, चकबंदी लेखपाल और थानाध्यक्ष सरायमीर की तीन सदस्यीय कमेटी गठन कर जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमर सिंह, मटरू, सियाराम, संदीप, विशाल, रामफेर, छोटेलाल, जगपति देवी, राम कतुमार, दीपक कुमार उपस्थित थे।