फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निकाय तो दूर नगर के एक वार्ड भी नहीं हो सके ओडीएफ

निकाय तो दूर नगर के एक वार्ड भी नहीं हो सके ओडीएफ

Fri, 13 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
निकाय तो दूर नगर के एक वार्ड भी नहीं हो सके ओडीएफ
आजमगढ़। जनपद में ओडीएफ की प्रगति काफी धीमी है। निकाय तो दूर नगर क्षेत्र तक ओडीएफ नहीं हो सके हैं।13 निकायों में लगभग सौ वार्डों के ओडीएफ होने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन इसकी सूची का गजट कराने को तैयार नहीं है। इसी कारण नगरीय निकाय के प्रभारी अधिकारी इसे ओडीएफ मानने को तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं अधिकारियों ने जिन 82 गांवों को गोद लेकर कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प लिया था, उसे भी ओडीएफ नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

दो अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब करीब छह महीने बचे हैं लेकिन अब तक जनपद में मात्र 86 गांवों ही ओडीएफ हो सके हैं। जनपद में कुल 13 नगर निकाय और 172 वार्ड हैं। इसमें दो पालिका और 11 नगर पंचायतें हैं। आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं। आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र का अभी तक कोई भी वार्ड ऐसा नहीं है जिसे पूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित किया जा सके। हालांकि नगरपालिका की ओर से इधर तेजी से कार्य कराए गए हैं। इसके चलते 15 वार्ड ऐसे हैं जिनमें दो से तीन शौचालय बनते ही उसे ओडीएफ घोषित किया जा सकता है। 13 निकायों की ओर से 172 वार्डों में सौ के ओडीएफ होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसकी सूची के प्रकाशन के लिए कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की बात करें तो कुल 3928 गांवों को ओडीएफ कराना है। जिसके सापेक्ष जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से अब तक मात्र 86 गांवों ही ओडीएफ हैं। कुपोषण से मुक्ति के लिए जिले के अधिकारियों द्वारा 82 गांवों को गोद लिया गया था। इन गांवों के भी ओडीएफ न होने के कारण गांव को कुपोषण से मुक्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
पूर्व में ओडीएफ को लेकर नगर क्षेत्र में ज्यादा कार्य नहीं हुए जिसके कारण थोड़ी परेशानी आ रही है। लेकिन अब इसमें तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगर क्षेत्र के 15 वार्ड ऐसे हैं जिनमें कुछ शौचालय बनने शेष हैं इसके बाद इन्हें ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा।

प्रशांत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका।
0000000000000
अभी तक जिले के 86 गांव ही ओडीएफ हुए हैं। काफी धीमा काम हुआ है। लेकिन अब मैं इसमें तेजी लाने के लिए अलग से योजना बना रहा हूं। 10 से 15 दिनों में इसमें तेजी दिखने लगेगी।
आनंद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed