फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मजदूरों की जगह जेसीबी से हो रही खी पोखरे की खुदाई

मजदूरों की जगह जेसीबी से हो रही खी पोखरे की खुदाई

Fri, 13 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों की जगह जेसीबी से हो रही खी पोखरे की खुदाई
मार्टीनगंज। ब्लाक की ग्राम पंचायतों मनरेगा मजदूरों को छोड़ पोखरे और नाले सफाई का कार्य जेसीबी से कराई जा रही है। ग्राम पंचायत कालेपुर कठेरवा में पोखरे की खुदाई जेसीबी में होते मिलने पर बीडीओ ने अब तक हुए कार्य को श्रमदान घोषित करते हुए प्रधान के कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड मार्टिनगंज के ग्राम पंचायत कालेपुर कठेरवा में मार्च महीने से बहोखर पोखरे की खुदाई चल रही है। इसमें मनरेगा मजदूरों के नाम पर 58,000 रुपये मजदूरी का भुगतान भी हो चुका है। शुक्रवार को गांव के ग्रामीणों ने सीडीओ से शिकायत की कि पोखरे की खुदाई प्रधान और ब्लाक के अधिकारियों की मिलीभगत से जेसीबी से कराई जा रही है। सीडीओ अभिषेक सिंह के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी पीसी राम, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रमोद कुमार सिंह और जेई मनरेगा राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही मिली। कमेटी की रिपोर्ट पर पोखरे की खुदाई को श्रमदान घोषित करते हुए प्रधान के कराए गए कार्य की जांच कमेटी से कराने के निर्देश दिए हैं। खुदाई का स्टीमेट चार लाख रुपये था। खुदाई में 2174 मानव दिवस से काम कराना था। संबंधित कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

इनसेट-
जेसीबी लगा कर मारा मजदूरों का हक
आजमगढ़। ग्राम प्रधान पर मनरेगा का कार्य जेसीबी से कराए जाने का आरोप लगाकर सेमा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कालिका यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रधान गांव में जो भी मनरेगा का कार्य कराते हैं, जेसीबी से कराते हैं। 11 और 12 अप्रैल को प्रधान ने गांव में तीन चकरोड जेसीबी से फिंकवाए हैं। बीडीओ जहानागंज और एसडीएम सदर से शिकायत की। सूचना के बावजूद मौके पर काम रुकवाने नहीं गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मनरेगा का कार्य जेसीबी से होने पर मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कालिका यादव, शिवशंकर यादव, रामअवध चौहान, विश्वनाथ चौहान, रमेश चौहान, रामदरश यादव, चन्द्रप्रकाश चौहान, मुसाफिर, रामप्रताप चौहन, चन्द्रभान चौहान,राधेश्याम यादव सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed