{"_id":"59b041984f1c1bfd7f8b4797","slug":"121504723352-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुकौली (झझवा) गांव निवासी कक्षा ग्यारह का छात्र सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। मंगलवार को उसकी साइकल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार के पास लावारिस हाल में मिलने पर बुधवार को परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
लापता छात्र संदीप चौहान (16) पुत्र दयाराम जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुकौली (झझवा) गांव का निवासी है। मालटारी बाजार के पास स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। सोमवार को संदीप घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला और घर वापस नहीं आया। देर शाम तक संदीप के वापस न लौटने पर परिवार के लोग उसे खोजना शुरू किया। मंगलवार को संदीप की साइकल अंजानशहीद बाजार के पास मिली। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर संदीप की तलाश में जुटी है।