फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   114 players from seven districts will showcase their strength in the Varanasi Zone Judo Cluster Competition.

Azamgarh News: वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में सात जनपदों के 114 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Mon, 18 May 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
114 players from seven districts will showcase their strength in the Varanasi Zone Judo Cluster Competition.
पुलिस लाइंस में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। 29वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देशन में आयोजित यह प्रतियोगिता 17 से 19 मई तक जनपद में आयोजित है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट जैसी विभिन्न मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, जौनपुर, चंदौली एवं गाजीपुर सहित कुल सात जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 114 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 95 पुरुष एवं 19 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जनपदवार खिलाड़ियों की संख्या में जौनपुर से सबसे अधिक 27 खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जबकि आजमगढ़ से 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है, जिनमें 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, पुलिस अधिकारी प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, टीम मैनेजर, निर्णायकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed