फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1120 Corona suspects in Azamgarh, 35 sampled on Friday

आजमगढ़ में 1120 हुए कोरोना संदिग्ध, 35 का गया सैंपल

Fri, 01 May 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
1120 Corona suspects in Azamgarh, 35 sampled on Friday
मुबारकपुर सीएचसी पर सैंपल कलेक्शन करती टीम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में संदिग्धों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ये आंकड़ा 1120 पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार की देर रात 35 सैंपलों की रिपोर्ट आई थी जो सभी निगेटिव थी। वहीं शुक्रवार को 35 नए संदिग्धों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के बीएचयू कोरोना टेस्टिंग लैब के बंद हो जाने से बृहस्पतिवार को वहां भेजे गए सैंपल वापस आ गए है। कल के 52 सैंपलों के साथ ही शुक्रवार को कलेक्ट किए गये 35 सैंपलों को जांच के लिए अब गोरखपुर स्थित लैब पर भेजा जा रहा है। शुक्रवार की शाम तक जिले से जांच के लिए भेजे गए कुल सैंपलों की संख्या 1120 हो गई है। इसमें से 998 की रिपोर्ट आई है जिसमें 990 निगेटिव हैं। आठ पॉजिटिव अब तक जिले में मिले हैं, जिसमें चार ठीक होकर अस्पताल से छोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मुबारकपुर से लिए गए 15 सैंपल
मुबारकपुर। कस्बा स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर शुक्रवार को भी कुल 15 लोगों का सैंपल लिया गया। जिन लोगों के सैंपल शुक्रवार को लिए गए इनमें अधिकतर हॉटस्पॉट क्षेत्र के हैं। वहीं, गुरुवार को भी 15 लोगों के सैंपल लिए गए थे। डॉ. सी यादव ने बताया कि सीएमओ के सख्त निर्देश के क्रम में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन सैंपलिंग शिविर लगाया जा रहा है। 15 वीटीएम किट जिला स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से उपलब्ध हो रही है। वहीं चक सिकठी ग्राम सभा के नयापुरा पुरवे में साफ-सफाई के साथ ही सेनेटाइजेशन का कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात क्वारंटीन शेल्टर होम बनाए गए
रानी की सराय। बाहर से आने वाले के लिए रानी की सराय के सात स्कूलों को क्वारंटीन शेल्टर होम बनाया गया है। एसडीएम सदर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अमर शहीद इंटर कॉलेज ईश्वरपुर, राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल, जेपीआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज रुदरी मोड़, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दिलौजी, शेख रेहमत इंटर कालेज, श्री दुर्गाजी चिल्ड्रेन सिटी इंटर कॉलेज खलीलाबाद को शेल्टर होम बनाया गया है।

तीन बसों से आये 19 लोग, जांच के बाद किए गए क्वारंटीन
आजमगढ़। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे आजमगढ़ के लोगों को जिले में वापस लाने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को औराई, झांसी व इलाहाबाद से तीन बसों से कुल 19 लोग जिले में वापस लौटे। इसमें औराई से 10 झांसी से तीन व इलाहाबाद से छह लोग शामिल है। रोडवेज पर बसों के पहुंचने पर पहले सभी को लंच पैकेट व पानी आदि उपलब्ध कराया गया। इसके पश्चात सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच किया। फिर जिला प्रशासन ने सभी को विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर भेज कर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed