फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निजीकरण के पीछे बड़े घोटाले की तैयारी

निजीकरण के पीछे बड़े घोटाले की तैयारी

Sat, 31 Mar 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
निजीकरण के पीछे बड़े घोटाले की तैयारी
आजमगढ़। पांच शहरों की बिजली व्यवस्था के निजीकरण के फैसले के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को दिन में सिधारी हाईडिल परिसर में संघर्ष समिति की बैठक हुई। जिसमें शैलेंद्र दूबे ने कहाकि सरकार ने निजीकरण की योजना व्यवसायिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार की है। इसके माध्यम से बड़ा घोटाला किया जाएगा। जहां कहीं भी प्राइवेट सेक्टर में बिजली की व्यवस्था है वहां भ्रष्टाचार बढ़ा है। आगरा में अरबो का घोटाला हुआ। इसके बाद भी सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने में जुटी है। निजीकरण व्यवस्था से बिजली विभाग के ईमानदार और रेगुलर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का शोषण होगा। बैठक में सरकार द्वारा निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिये जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया। इस अवसर पर राजीव सिंह, गिरीश, सदरूद्दीन, विपिन प्रकाश, सुहैल आबिद, राजेंद्र, परशुराम, पीएन राय, समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed