फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया

कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया

Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया
आजमगढ़। शहर के अजमतपुर कोडर स्थित गाजी दलेल खां कब्रिस्तान की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर मंगलवार को नगर के लोगों ने सैयद हसन के नेतृत्व में तहसील दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कब्रिस्तान की जमीन पर किए अवैध कब्जे की जांच कर हटवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी को दिए गए मांगपत्र में बताया गया कि गाजी दलेल खां कब्रिस्तान सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ में वक्फ संख्या 1105 पर रजिस्टर्ड है। कब्रिस्तान की खसरा संख्या 262 रकबा 6.300 एकड़ और खसरा संख्या 236 रकबा 0.950 एकड़ अंकित है। सरकारी कागजात में यह भूमि कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि कुंदीगढ़ मुहल्ला निवासी को कब्र खोदने के लिए मजदूरी पर रखा गया था। उसने खसरा संख्या 236 की कुछ भूमि को बेच दिया। इस नबंर पर कई मुकदमे चल रहे हैं। मुकदमे से ध्यान हटाने के लिए गाजी दलेल खां से नाम बदलकर गाजी दलेल शाह रख दिया। नगरवासियों ने इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग किया है। इस मौके पर मोहम्मद अफजल, राशिद खां, गुलाम दस्तगीर, मोहम्मद अहमद, शमीम, निजामुद्दीन, जहीर अहमद, मोहम्मद हुसैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed