फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.23 lakh looted from a finance company agent, two bike-borne miscreants carried out the incident

Azamgarh: फाइनेंस कंपनी एजेंट से 1.23 लाख की लूट, बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा सटा कर दिया घटना को अंजाम

Thu, 24 Aug 2023 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 24 Aug 2023 03:01 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना अंतर्गत मसूरिया गांव निवासी रणविजय चौहान एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। वह गांव में संचालित समूहों का पैसा एकत्र करने बुधवार को अहरौला थाना क्षेत्र में आया था। शाम में वह घूम-घूम कर समूहों से पैसा वसूल रहा था। रात लगभग आठ बजे वह चगौना गांव से वसूली कर बाइक से वापस लौट रहा था।

विज्ञापन
1.23 lakh looted from a finance company agent, two bike-borne miscreants carried out the incident
बंदूक

विस्तार

अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा नहर के पास बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी एजेंट से 1.23 लाख असलहे के बल पर लूट लिए और फरार हो गए। घटना के समय एजेंट समूहों के पैसों को एकत्र कर वापस लौट रहा था। लूट के घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Varanasi: चंद्रयान-3 पर बयान देकर ट्रोल हुए ओपी राजभर, बोले- 'धरती पर वापस आने के बाद उसका स्वागत करना चाहिए'
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना अंतर्गत मसूरिया गांव निवासी रणविजय चौहान एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। वह गांव में संचालित समूहों का पैसा एकत्र करने बुधवार को अहरौला थाना क्षेत्र में आया था। शाम में वह घूम-घूम कर समूहों से पैसा वसूल रहा था। रात लगभग आठ बजे वह चगौना गांव से वसूली कर बाइक से वापस लौट रहा था। अभी वह बहेरा नहर के पास ही पहुंचा था कि एक बाइक सवार दो बदमाश ओवरटेक कर उसे रोक लिए और असलहा सटा कर पैसा रखा बैग छीन लिया। बैग के साथ ही बाइक की चाभी व मोबाइल भी बदमाश अपने साथ लेते गए। जाते-जाते बदमाशों ने उसे कुछ भी हरकत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। बदमाशों के जाते ही एजेंट रणविजय ने राहगीर की मदद से यूपी 112 पर घटना की सूचना दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अहरौला थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मौका मुआयना करने के साथ ही बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम भी लगा दी गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व में भी हो चुकी है घटना, नहीं हुआ खुलासा
आजमगढ़। बीते जुलाई माह में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी एजेंट से लूट हुई थी। जिसका खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर सकी है। 19 जुलाई को बस्ती जिला निवासी एजेंट अभिषेक से शाहपुर-गौरी मार्ग पर देर शाम 19 हजार नकद व टैबलेट की लूट हुई थी। एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं लूट की दूसरी घटना से पुलिस के क्रिया कलाप पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। 

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं लूटेरों की तलाश में पुलिस टीम भी लगा दी गई है। जल्द ही लूट की इस घटना का घुलासा कर दिया गया जाएगा। - सुनील कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed