{"_id":"cf21acbe-b0af-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"azam-khan-muslim-card-may-be-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम कार्ड खेल रहे हैं आजम खां: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम कार्ड खेल रहे हैं आजम खां: भाजपा
इंटरनेट डेस्क/लखनऊ
Updated Mon, 29 Apr 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अमेरिका में किसी भी भारतीय के साथ जांच के नाम पर दुर्व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए आज कहा कि समाजवादी पार्टी नेता तथा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री आजम खां हुई जांच को लेकर मुस्लिम कार्ड खेल रहे हैं जो घातक है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि श्री आजम खां का यह कहना कि मुसलमान होने के कारण उनके साथ अमेरिका में गलत व्यवहार किया गया, बेहद आपत्तिजनक है।
भाजपा अमेरिका में जांच के नाम पर किसी भी भारतीय के साथ होने वाले गलत व्यवहार की निंदा करती है लेकिन इसे जाति या समुदाय में बांटना ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि श्री खां का यह कहना कि मुसलमान होने के कारण ऐसा व्यवहार किया गया उनकी मानसिक हालत को बयां करता है।
सुश्री लेखी ने कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों को उस समय अमेरिका गलत नजर नहीं आता जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को वीजा देने से मना कर देता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब धर्मनिरपेक्ष लोगों को लगने लगा है कि मुसलमान होने के कारण उनकी बेइज्जती की गयी है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी भारतीयों के साथ होने वाले गलत व्यवहार का भाजपा ने विरोध किया है चाहे हाल के दौरान साउदी अरब में हुआ मामला ही क्यों नहीं हो।
विज्ञापन