Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Without naming Owaisi, Azam Khan said, "Some people's only aim is to defeat the election; stay away from t

यूपी: बिना ओवैसी का नाम लिए बोले आजम-कुछ लोगों का मकसद सिर्फ चुनाव हराना होता है; उनसे बचकर रहें

Thu, 26 Nov 2026 04:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Nov 2026 04:30 PM IST
सार

Azam Khan: सपा के घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर सपा नेता आजम खां लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में बंद होने का दर्द शेयर किया। 

विज्ञापन
UP: Without naming Owaisi, Azam Khan said, "Some people's only aim is to defeat the election; stay away from t
आजम खां - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर आजम खां ने कहा कि कुछ लोगों का मकसद अपनी जीत नहीं होता। उनका मकसद ही लोगों को हराना होता है। कुछ लोगों का मकसद यह होता है कि दूसरा जीत न पाए। ऐसे लोग न इस दुनिया के न उस दुनिया के, वहीं फायदेमंद नहीं होते। वह हम सभी के गुनाहगार हैं। 
विज्ञापन


आजम ने कहा- अखिलेश को शुक्रिया
सलाम, एक आधा जिंदा आदमी आपके सामने खड़ा, हमारे अजीज अखिलेश यादव जी को शुक्रिया। मुझसे कोई गलती हो जाए तो माफ करेंगे। इस पांच साल की कैद ने दिल दिमाग को काफी प्रभावित किया है। कोई आम इंसान होता तो उसे अब तक मर जाना चाहिए था। जिस घृणा के सामना हमने किया है हमें मर जाना चाहिए था लेकिन हम शख्त जान है, कुछ करके ही मरेंगे।
विज्ञापन


बाराबंकी में एक शायर थे खुमार साहब। मैंने एक मुसायरे में उनके बारे में पूछा तो पता तो पता चला कि उन्होंने एक बार फिर से जाम को हाथ लगा लिया है। हमने उनको खोजा। हम उन चंद बेवकूफ लोगों में से है जिन्होंने एक ही खानदान के लिए अपना आधा जीवन गुजार दिया। जिनके लिए सबकुछ किया मैं आधी सदी तक उनके साथ रहा और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

हम वोट कटुआ नहीं है, हम वोट जोड़ते हैं

मैंने कहा था जेल के निकलने के बाद, हालांकि पंद्रह मिनट बाद ईडी गिरफ्तार करके ले गए। दो लम्हें ऐसे गुजरे जब हमें लगा दिल फट क्यों नहीं गया। एक बार साढ़े तीन बजे जेलर साहब ने हमें उठा दिया और कहां आपका ट्रांसफर हो गया है। मुझे इसका दर्द नहीं है कि जेल में तन्हा रहा लेकिन दर्द इस बात का है कि एक बेगुनाह बेटे को जेट में उसके साथ गुजारना पड़ा। ऐसा तो अंग्रेजों ने भगत सिंह के साथ भी नहीं किया था कि उनके परिवार वालों को जेल में डाल दिया गया हो। हम बहता हुआ समंदर है गंदा नाला है। हम वोट कटुआ नहीं है वोट जोड़ते हैं।

एक बार लगा कि हमें गोली मार दी जाएगी

आजम खां ने कहा कि एक बार को हमें अलग खड़ा कर दिया गया और मेरे बेटे को दूसरी तरफ खड़ा कर दिया गया। मुझे लगा अब हमको गोली मार देंगे। हमें अलग गाड़ी में बैठाया गया और मेरे बेटो को अलग बैठा दिया गया। हमने कहां हमें एक ही गाड़ी में बैठा दो। लेकिन हूकूमत ने हमें डाट दिया। मैंने बेटे से कहा कि हम मिलेंगे यहां नहीं मिलेंगे तो ऊपर मिलेंगे। जब तक की मुझे ये पता नहीं चल गया कि वह कौन सी जेल में है वो लम्हें बर्दाश्त के बाहर थे।

छह महीने के लिए अखिलेश यहां आकर रह जाएं

आजम ने कहा कि मैं चाहता था कि अखिलेश छह महीने यहां आकर देख लें कि यहां दिन और रात कैसे कटते हैं। हम किस हालत में यह जिंदगी में रहकर यहां आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed