{"_id":"5faff47a8ebc3e9b8268c9b6","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-bus-auraiya-news-knp5942913112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
14एयूआरपी10 - युवक की मौत की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नहर पुल के पास बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिबियापुर उमरी निवासी छोटेलाल चीनी से बताशे, गट्टे, खिलौने बनाते हैं। वह इस समय अछल्दा में काम कर रहे हैं। इनका बेटा किशन कुमार उर्फ गोलू (18) शनिवार सुबह दीपावली का सामान लेने घर से निकला था।
शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे दिबियापुर में नहर पुल के पास बस की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने घायल को आटो की मदद से दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मुलेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। त्योहार पर युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

14एयूआरपी11 - युवक की मौत के बाद घटना की जानकारी लेता पुलिस बल- फोटो : AURAIYA

14एयूआरपी09 - किशन कुमार उर्फ गोलू (फाइल फोटो)- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन