फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   worship of Ganesh, Lakshmi and Kuber took place in every house

Auraiya News: जिले में हर्षोल्लास से मनी दीपावली, घर-घर हुआ गणेश, लक्ष्मी व कुबेर का पूजन

Sun, 12 Nov 2023 07:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
worship of Ganesh, Lakshmi and Kuber took place in every house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में रोशनी का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास से मनाया गया। घर-घर लोगों ने भगवान गणेश और लक्ष्मी व कुबेर की पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देर रात तक लोग आतिशबाजी चलते रहे। जमीन से लेकर आसमान में जगमगाते नजर देखने को मिले। वहीं प्रतिष्ठानों पर भी व्यापारियों ने पूजा अर्चना कर खील-खिलौना व गट्टे का भोग लगाया।
लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर लोगों ने उनके स्वागत में घी के दिए जलाए थे। यह परंपरा दीपावली उत्सव के तौर पर मनाई जाती है। उत्साह व उमंग लोगों में चौथे आसमान पर दिखता है। रविवार सुबह से ही दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक रही। बाजार में लोग फूल, गन्ना, मिष्ठान, आतिशबाजी आदि सामान की खरीदारी करते दिखे। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों की सफाई कर खूबसूरती से सजाया। बिजली की रंग बिरंगी मालाएं से घरों को रोशन किया।
विज्ञापन

सायं काल होते ही पूरा जिला बिजली, दीपक और मोमबत्तियों की रोशनी से नहा गया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, गणेश, रिद्धी, सिद्धी व कुबेर की पूजा अर्चना की। मां लक्ष्मी से अन्न और धन के भंडार भरने और सभी के जीवन में खुशियों का संचार करने की प्रार्थना की गई। यश, वैभव, सुख, शांति व निरोग की कामना लोगों ने की। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सरकारी विभागों में दीपावली मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम व सीडीओ अनिल कुमार, एडीएम एमपी सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा सिंह समेत पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। मोहल्लों में बच्चों ने एक दूसरे की देखा-देखी देर रात तक आतिशबाजी चलाई। आसमान से लेकर जमीन पर रोशनी के अद्भुत नजारे देखने को मिले। शहर से लेकर कस्बों व गांवों में दीपावली का उत्साह आसमान पर रहा। दीपावली में उत्साह के चलते जिले भर में कई करोड़ रुपये की आतिशबाजी चलाई गई।


50 से 100 रुपये का बिका कमल का फूल
दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल का विशेष महत्व बताया गया है। इसको लेकर फूल विक्रेताओं के पास कमल का फूल खरीदने को लोगों की भीड़ रही। जिसके चलते कमल का फूल 50 से 100 रुपये प्रति पीस बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed