फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two trains, including the Gomti Express, cancelled at Phaphund station.

Auraiya News: फफूंद स्टेशन पर गोमती समेत दो ट्रेनें रद्द

Sun, 11 Oct 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two trains, including the Gomti Express, cancelled at Phaphund station.
दिबियापुर। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के कारण शनिवार को फफूंद होकर जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहीं। इसके अलावा, छह एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से चलीं। इस व्यवधान से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली में आंदोलन के चलते परिचालन बाधित हुआ। शनिवार को 02417 शकूर बस्ती स्पेशल और 12420 गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहीं। गोमती एक्सप्रेस फफूंद से दिल्ली, अलीगढ़ और गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके रद होने से कई यात्री दूसरी ट्रेनों से रवाना हुए। रविवार को भी 12419 गोमती और अलीगढ़ पैसेंजर रद रहेंगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के रद होने से कई लोग महत्वपूर्ण इंटरव्यू के लिए समय पर नहीं पहुंच पाए। फफूंद रूट पर ट्रेनों के विलंब से चलने का मुख्य कारण दिल्ली में आंदोलन के चलते ट्रेनों को रोकना था। शनिवार को फफूंद स्टेशन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं। 19038 अवध एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से 4:43 सुबह पर आई। 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट विलंब से 4:42 बजे प्लेटफार्म दो पर पहुंची। 02418 प्रयागराज स्पेशल 5:26 बजे प्लेटफार्म एक पर आई। 64603 कानपुर-इटावा मेमू 42 मिनट और 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 26 मिनट लेट हुई। 13051 नेताजी एक्सप्रेस कंचौसी में 3:07 बजे तक खड़ी रही, फिर 3:17 बजे फफूंद पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से रेलवे हेल्पलाइन पर जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में रिश्तेदारी में जाना था, पैसेंजर से जाएंगे
शनिवार की शाम दुकान बंद करने के बाद उन्हें गोमती से कानपुर अपनी रिश्तेदारी में जाना था। अचानक ट्रेन निरस्त होने के कारण अब उन्हें पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करनी पड़ेगी। यदि निर्धारित ट्रेन चलती तो वह गोमती से कानपुर समय पर जल्दी पहुंच जाते, लेकिन अब पैसेंजर ट्रेन से जाने के कारण उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हो जाएगा। - शिवम कुमार

लखनऊ जाना था, अब सोमवार को जाएंगे
शनिवार को गोमती से लखनऊ के लिए प्रस्थान करना था। परंतु अचानक ट्रेन के निरस्त हो जाने के कारण यात्रा को फिलहाल टालने दिया है। ट्रेन सेवा उपलब्ध न होने से योजना में बदलाव करते हुए अब सोमवार को लखनऊ जाने का नया कार्यक्रम तय किया है। - हरवीर सिंह
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed