फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer blown for a week; darkness and outrage in a hundred homes.

Auraiya News: एक हफ्ते से फुंका ट्रांसफार्मर, सौ घरों में अंधेरा व आक्रोश

Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown for a week; darkness and outrage in a hundred homes.
अछल्दा। ब्लॉक के चिमकुनी गांव में मोहम्मदाबाद रोड पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से फुंका पड़ा है। इससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीणों में बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से गांव के लगभग सौ कनेक्शन जुड़े हैं। बिजली न होने से घरों में अंधेरा छाया है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पेयजल संकट भी गहरा गया है और किसान पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। निगम ने मौके पर बिना किसी जांच के ही शिकायत का फर्जी निस्तारण दिखा दिया। इससे ग्रामीणों की नाराजगी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार, अशोक और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक दूसरा 63 केवी का ट्रांसफार्मर भी है। उस पर मात्र दस कनेक्शन हैं, जबकि मोहम्मदाबाद रोड पर लोड अधिक है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए। 25 केवी का यह ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण बार-बार फुंक जाता है। ग्रामीणों ने कई बार बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदूपुर फीडर के अवर अभियंता अनुज पाठक ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए मांग भेज दी गई है। कार्यशाला से नया ट्रांसफार्मर आते ही इसे शीघ्र बदल दिया जाएगा। विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed