फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike skids on potholes; woman falls and dies.

Auraiya News: गड्ढों से फिसली बाइक, महिला की गिरकर मौत

Sun, 11 Oct 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike skids on potholes; woman falls and dies.
सहार (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रामगंगा निचली नहर की पटरी पर गहरे गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई थी। हादसे के बाद परिजन ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के पसोढ़ा गांव की निवासी मिथलेश अपने छोटे बेटे लालजी के साथ कन्नौज जिले में इंदरगढ़ क्षेत्र के रौसा गांव स्थित अपने मायके जा रही थीं। पिपरौली गांव के पास नहर की पटरी पर पहुंचते ही बाइक सड़क के गड्ढों में फंसकर फिसल गई। मिथलेश सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बेला थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed