फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Words of smart education will resonate in 20 rugged schools

Auraiya News: बीहड़ के 20 स्कूलों में गूंजेंगे स्मार्ट शिक्षा के बोल

Fri, 15 Mar 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Words of smart education will resonate in 20 rugged schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना। आधुनिक शिक्षा की होड़ में पिछड़े बीहड़ क्षेत्र के बच्चों को संवारने के लिए खनन विभाग के राजस्व से 38 लाख 68 हजार रुपये से 20 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने का काम चल रहा है।
गुरुवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीझलपुर में इसका शिलान्यास किया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के दौर में संसाधन न होने की वजह से बीहड़ पट्टी के गांवों के बच्चों में शिक्षा हाईटेक नहीं हो पा रही थी। इन स्मार्ट क्लासों के जरिए बीहड़ के बच्चे भी कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों से पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को रटने की आदत से दूर कर कान्सेप्ट समझकर तैयारी करवाकर शिक्षा को आसान बनाना है। स्मार्ट क्लास में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी विशेष रूप से ट्रेनिंग दी जाएगी। शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी से कहा कि साहब पहले यहां डाकुओं की गोलियों की गूंज सुनाई देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय के साथ डाकुओं का तो अंत हो गया, लेकिन शिक्षा के स्तर में अधिक सुधार नहीं हो पाया। बीहड़ के स्कूलों में स्मार्ट क्लास की कक्षाओं की गूंज उनके बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार करेगी। इस दौरान एडीएम महेंद्र पाल सिंह, बीएसए अनिल कुमार, एसडीएम अजीतमल रामौतार वर्मा, खनन अधिकारी देशराज सिंह, राज्यसभा सदस्या गीता शाक्य के प्रतिनिधि ऋषि त्रिपाठी, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed