फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found hanging in room

Auraiya News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in room
फोटो29एयूआरपी 36- सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करती हुई। संवाद
विज्ञापन

- बाजार से सब्जी लेकर घर पहुंचे पति की नजर पड़ने पर निकली चीख
-सूचना पर पहुंची पुलिस, पत्नी की मौत के बाद पति हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिनपुरापुर में शुक्रवार की शाम घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने घर के कमरे में पंखे से साड़ी की मदद से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति बाजार से सब्जी लेने गया हुआ था। वापस घर पहुंचने पर जैसे ही उसने पत्नी को फांसी पर लटके देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मौका पाकर पति फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही पुलिस महिला के मायके वालों का इंतजार कर रही है।
बिनपुरापुर निवासी कोमल ( 28) पत्नी राहुल की शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बात ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। यह देख साथ में रह रहे सास-ससुर पैतृक घर छोड़कर पास में ही झोपड़ी बनाकर उसी में रहने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक तीन दिनाें से दंपति के बीच किसी बात काे लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे पति राहुल बाजार सब्जी लेने चला गया। घर पर पत्नी व उसके दो छोटे-छोटे बच्चे थे। इसी बीच कोमल घर के कमरे में लगे पंखे से साड़ी की मदद से गले में फंदा लगाकर लटक गई। जब राहुल सब्जी लेकर वापस घर पहुंचा तो घर के दरवाजे आपस में चिपके हुए थे। राहुल जैसे ही अंदर पहुंचा तो उसकी नजर फंदे से लटक रही काेमल पर पड़ी। इस पर वह चीखते हुए बाहर निकला। राहुल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तभी राहुल मौका पाकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को फोन से घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि महिला व उसके पति के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है। जिसके चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। महिला का पति मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना महिला के कन्नौज निवासी मायके वालों को दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

------------------
फंदे पर लटके युवक को परिजनों ने बचाया
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव निवासी लालू ( 25) अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी पर लटक गया। घटना के समय परिजन घर पर ही थे। अचानक से युवक को कमरे के अंदर जाते देख उन्हें कुछ शक हुआ। इससे पहले कि परिजन कमरे में पहुंचकर युवक से कुछ पूछते तब तक युवक कमरे में छत पर लगे कुंडे से रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर लटक गया। यह देख परिजनों ने उसे पकड़ा और फंदे से नीचे उतारा। फंदे पर लटकने की वजह से उसके गले में चोट आ गई। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed