फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vaibhav participated as representative speaker in the panel session of the trade show.

Auraiya News: ट्रेड शो के पैनल सत्र में वैभव ने प्रतिनिधि स्पीकर के रूप में की सहभागिता

Mon, 30 Sep 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Vaibhav participated as representative speaker in the panel session of the trade show.
औरैया। नोएडा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस महाकुंभ में औरैया जिला निवासी वैभव ने पैनल सत्र में प्रतिनिधि स्पीकर के रूप में सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस ट्रेड शो में औरैया जनपद के वैभव पोरवाल को एकेडमिया प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया था। वैभव ने अपने वक्तव्य में उत्तर प्रदेश के बदलते आर्थिक और तकनीकी परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्टार्टअप्स और इनोवेशन हब्स उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

पैनल सत्र के दौरान वैभव के साथ ट्रेड शो के सह आयोजक संस्था आईईएमएल के जनरल मैनेजर केके राव, पूजा मिश्र (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, राफेम फाइबर) व योगेश चावला (मुख्य निर्माता, सिटीजन प्रेशर कुकर) रहे। वैभव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि युवा, उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह सिर्फ तकनीकी नवाचार का मामला नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक बदलाव भी है जो युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से सैमसंग नवाचार केंद्र का उल्लेख किया, जो राज्य विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर स्थापित किया गया है और नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों के साथ ऐसे आयोजन होने से छात्रों और युवा उद्यमियों को अनुभव और नेटवर्किंग के अवसर मिलते हैं, जिससे वह अपने व्यवसायों को विकसित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed