फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two more people died due to fever, many people fell ill

Auraiya News: बुखार से दो और लोगों की मौत, कई लोग बीमार

Mon, 25 Sep 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two more people died due to fever, many people fell ill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले में अब बुखार जानलेवा साबित होने लगा है। सोमवार को इलाज के दौरान सौहरी गढि़या निवासी युवती की सैफई व एक वृद्ध की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। सीएचसी अजीतमल में दो डेंगू संक्रमितों को भर्ती किया गया। वहीं याकूबपुर बेला निवासी युवक की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अटसू क्षेत्र के सौहरी गढि़या निवासी रीना दुबे ने बताया कि उनकी बेटी खुशी दुबे (18) को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। जांच में प्लेटलेट्स घटने व डेंगू की जानकारी होने पर वह बेटी को लेकर सैफई पहुंची। जहां सोमवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव के शिवसिंह ने बताया कि उनके भाई महाराज सिंह (60) को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर गांव के शिवा दुबे, भगवत दयाल, प्रभात मिश्रा, सौम्या, दीक्षा मिश्रा, छुन्नी मिश्रा समेत अन्य ग्रामीणों में भी निजी पैथोलॉजी द्वारा कराई गई जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। जिले में पैर पसारती बीमारियों से अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। सोमवार को सीएचसी अजीतमल की ओपीडी में 540 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे। जिसमें से 200 मरीज वायरल बुखार के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि सोमवार को 12 मरीजों को इलाज के लिए वार्ड में भर्ती करवाया गया। जिसमें से एक प्रतापपुर व एक बाबरपुर का डेंगू संक्रमित मरीज भी शामिल है। अधीक्षक ने बताया कि सौहरी गढि़या में बुखार से मौत होने की जानकारी मिली है। युवती के डेंगू था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार को गांव में टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी।


याकूबपुर में मिला डेंगू संक्रमित
गांवों में लगातार बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को सहायल व याकूबपुर बेला में कई लोगों के बुखार से ग्रसित व एक की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी पर टीम पहुंची। टीम ने गांव जाकर लोगों का उपचार किया। यहां टीम को आठ बुखार रोगी व 35 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले। टीम ने सभी मरीजों का उपचार कर दवाइयां वितरित की है। आज घरों में लार्वा खोजने के लिए फॉगिंग करवाई जाएगी। वहीं सहायल में करीब 10 लोग बुखार से ग्रसित मिले। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सरफराज आलम अंसारी ने फागिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed