Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Mason sleeping in his room attacked with a sharp edged weapon cut marks found on his body

औरैया: कमरे में सो रहे राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला, शरीर पर मिले कटने के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र स्थित गौतला गांव में शुक्रवार देर रात कमरे में सो रहे राजमिस्त्री पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हाथ, गर्दन, गाल और सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Auraiya Mason sleeping in his room attacked with a sharp edged weapon cut marks found on his body
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला में शुक्रवार देर रात कमरे में सो रहे एक राजमिस्त्री पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया।

विज्ञापन

गांव गौतला निवासी गिरजाशंकर (42) पुत्र रामनाथ राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद वह घर से लगभग 100 मीटर दूर पशुओं को बांधने के लिए बने कमरे में सोने चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। रात करीब एक बजे पड़ोसी छुटकन लाल ने गिरजाशंकर के चिल्लाने की आवाज सुनी। बाहर आकर देखा, तो वह कमरे से निकलकर बाहर पड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos

तहरीर मिलने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
छुटकन लाल ने इसकी जानकारी गिरजाशंकर की पत्नी सीमा देवी और अन्य परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। घायल के बाएं हाथ के पंजे, गर्दन, गाल और सिर पर कटने के निशान मिले हैं। सीएचसी में तैनात डॉ. अविचल पांडेय ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed