फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two huts turned to ashes due to spark from HT line

Auraiya News: एचटी लाइन की चिंगारी से दो झोपड़ियां हुई राख

Tue, 02 Apr 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two huts turned to ashes due to spark from HT line
एरवाकटरा। क्षेत्र के सूरजपुर एरवा गांव में मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे झोपड़ी के ऊपर से गुजरी 11 केवी की लाइन में अचानक से स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी की चपेट में आकर सूरजपुर निवासी कमलेश कुमार और नेम सिंह की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग से झोपड़ी में जानवरों के लिए रखा भूसा जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

घटना के समय नेम सिंह और कमलेश अपने जानवरों को खेतों पर चराने गए हुए थे। इससे उनके जानवर सुरक्षित बच गए। वहीं झोपड़ी से उठती लपटें देखकर पहुंचे ग्रामीणों ने पास स्थित तालाब से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। साथ ही घटना के संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed