{"_id":"660c4aaf12c6b554c7042dfd","slug":"two-arrested-with-stolen-bike-and-pistol-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110431-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चोरी की बाइक व तमंचा समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चोरी की बाइक व तमंचा समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र में सोमवार रात एसआई पूजा राठौर ने मुखबिर की सूचना पर वैवाह से गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसमें बाइक सवार दो युवकों की तलाशी में तमंचा बरामद हुआ। वहीं जांच पड़ताल में बाइक भी चोरी की निकली। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार को जेल भेजा गया।
एसआई पूजा राठौर के नेतृत्व में सोमवार रात गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर लगाई गई चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हें थाना क्षेत्र के बरुआ मोड़ के पास से धर दबोचा गया था। युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाना ले आई। वहीं बाइक चोरी की निकली।
वहीं दोनों आरोपियों ने यह बाइक गाजियाबाद से चोरी की थी। इसका मुकदमा भी गाजियाबाद में दर्ज है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम विशाल निवासी साम्हो थाना भरथना व शिवा निवासी गांव नगला हजारे थाना अछल्दा बताए। कुदरकोट थाना में दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट व बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई पूजा राठौर सहित अंशुल सिंह, प्रेमवीर सिंह, संदीप सिंह आदि पुलिसकर्मी रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने 10 हजार रुपये से पुरुस्कृत किया है। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है। चोरी की बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।