फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tussle between the new and old executive committee

Auraiya News: नई और पुरानी कार्यकारिणी में खींचतान

Wed, 03 Jun 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
tussle between the new and old executive committee
शेष नारायण सक्सेना द्वारा जारी पत्र।स्रोत:पदाधिकारी - फोटो : मिशन श​क्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
अजीतमल। तहसील बार एसोसिएशन में गुटबाजी उभर कर सामने आ गई है। यहां नई कार्यकारिणी गठित होने के बावजूद पुरानी कार्यकारिणी सक्रिय है।
विज्ञापन

तर्क है कि उनका अभी कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है। मंगलवार को पुराने गुट ने संगठन के चार अधिवक्ताओं को निष्कासित करने का पत्र जारी किया। वहीं, नई कार्यकारिणी द्वारा भी दो अधिवक्ताओं को निष्कासित कर दिया गया। यह पत्र शेष नारायण सक्सेना व पंकज कुमार चतुर्वेदी द्वारा जारी किया गया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना की ओर से जारी पत्र में कहा कि आपातकालीन बैठक बुलाकर उसमें सहमति से निर्णय लिया गया कि संगठन के हितों के विरोध काम करने वाले अधिवक्ता बृजेंद्र नाथ, अरविंद सिंह सेंगर, गौरव त्रिपाठी, अनुज सागर को निष्कासित किया गया। सूचना की प्रति बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व संबंधित विभागों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

शेषनारायण ने बताया कि अभी कार्यकारिणी का तीन माह का कार्यकाल बाकी है। चुनाव फर्जी तरीके से कराए गए हैं। वहीं, बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की आपात बैठक में अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने अधिवक्ता शेष नारायण सक्सेना व पंकज कुमार चतुर्वेदी को तीन वर्ष के लिए सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पर संगठन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया। कार्यकारिणी ने उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए प्रस्ताव की प्रति बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजने की जानकारी दी।

गौरव त्रिपाठी ने कहा कि एल्डर्स कमेटी ने चुनाव की तिथि घोषित दी थी। नामांकन के लिए आवेदन किया था। दूसरा पर्चा न आने से कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हो गई। मंगलवार को नई कार्य कारिणी का सम्मान समारोह किया।

शेष नारायण सक्सेना द्वारा जारी पत्र।स्रोत:पदाधिकारी

शेष नारायण सक्सेना द्वारा जारी पत्र।स्रोत:पदाधिकारी- फोटो : मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed