फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck-loaders in Auraiya clashed, nine died

औरैया में ट्रक-लोडर भिड़े, नौ की जान गई

Sun, 31 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 31 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Truck-loaders in Auraiya clashed, nine died
ट्रक और लोडर की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम बालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग सवारियों के रूप में लोडर में सवार थे। मरने वालों में छह कन्नौज जिले के हैं। यह भीषण हादसा रविवार को बेला थाना क्षेत्र में बेला-दिबियापुर मार्ग पर ग्राम पुर्वा तरा में हुआ। घटना से आगबबूला ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष की सूचना पर आए एडीएम और एएसपी ने किसी तरह लोगों को शांत कराके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बवाल बढ़ने की आशंका में कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात रही। जाम लगने से करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


रविवार सुबह एक लोडर दिबियापुर से बेला की ओर जा रहा था। पुर्वा तरा गांव से निकली रोड पर बेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से लोडर की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद लोडर करीब 100 मीटर दूर खड्ड में जा गिरा। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गांववालों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने लोडर में दबे यात्रियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


इस बीच एक वर्षीय मासूम समेत सात लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को एंबुलेंस के जरिए सहार सीएसची भेजा गया। यहां से डाक्टरों ने कई घायलों को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में एक महिला की मौत हो गई। सैफई में इलाज के दौरान आरती नामक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गुस्साए ग्रामीणों ने बेला-दिबियापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एडीएम एके सिंह और एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे। मामला बढ़ते देख एएसपी ने दिबियापुर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सहायल थानाध्यक्ष फईम अख्तर समेत अन्य थानेदारों को मौके पर बुला लिया। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

हादसे में मारे गए लोग
1.  श्याम बाबू (24) पुत्र गंगाराम निवासी खानपुर फफूंद, जिला औरैया
2. शिवशंकर (40) पुत्र भगवानदीन निवासी मियागंज, कन्नौज
3. शराफत अली (32) पुत्र इसरार निवासी किदवई नगर कन्नौज
4. मीना (36) पत्नी राम कुमार निवासी मियागंज कन्नौज
5. राम कुमार (40) पुत्र सरजू कुमार निवासी मियागंज कन्नौज
6. आरती पत्नी राम सिंह निवासी मियागंज कन्नौज
7. तानवी (01) पुत्री राम सिंह निवासी मियागंज कन्नौज
8. हाजरा (60) पत्नी स्व. बाबू बक्श निवासी फफूंद
9. महेश कुमार (40) पुत्र पहुंचीलाल निवासी मायापुर कालोनी हरियाणा

हादसे में घायल हुए लोग
1. अंजुम (25) पुत्र समशुद्दीन निवासी फफूंद औरैया
2. कल्लो बानो (26) पत्नी शाबू निवासी फफूंद औरैया
3. राम सिंह (42)  पुत्र सोवरन सिंह निवासी रामनगर सहार औरैया
4. देवेंद्र कुमार पुत्र पातीराम निवासी गोंगेमऊ निवासी रसूलपुर कन्नौज
5. इसरार (35) पुत्र अनवार खां निवासी बिरिया औरैया
6. सचिन (08) पुत्र मुकेश कुमार निवासी पुतलूपुर कन्नौज
7. अमन कठेरिया (7) पुत्र दीपू सिंह निवासी पुतलूपुर कन्नौज
8. मुंशीलाल (65) निवासी बिरौना रामपुर कन्नौज
9. रामबाबू (50) निवासी ककवन थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed