{"_id":"5849a13f4f1c1b104f449fc9","slug":"tractor-damaged-school-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूली बस क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूली बस क्षतिग्रस्त
औरैया
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त बस का शीशा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर में बच्चों को लेने जा रही स्कूली बस से सामने से तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर भिड़ गया। हादसे में ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। बस का शीशा टूट गया। टक्कर होते ही बस में सवार बच्चों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चाें को बाहर निकाला। सूचना के बाद स्कूल से भेजी गई दूसरी बस से बच्चों को विद्यालय लाया गया।
गुरुवार की सुबह ज्ञान स्थली अकादमी की एक बस बच्चाें को दिबियापुर से लेकर आ रही थी। बमुरीपुर के पास सामने बस की तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर की टाली पलट गई। वहीं बस का शीशा टूट गया। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। इसकी सूचना विद्यालय प्रशासन को दी गई। इसके बाद दूसरी बस से बच्चों को विद्यालय पहुंचाया गया।