फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Today bulldozers will run on 45 shops and houses that have become a hindrance in the construction of the canal bridge.

Auraiya News: नहर पुल के निर्माण में रोड़ा बने 45 दुकान व मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

Sat, 13 Jul 2024 03:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Today bulldozers will run on 45 shops and houses that have become a hindrance in the construction of the canal bridge.
औरैया। दिबियापुर कस्बा में शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विभाग की राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मुनादी कराई। पूर्व में चिह्नित किए गए कुल 45 मकान व दुकानों को आज ढहाया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में दिए गए आदेश के अनुपालन में दिबियापुर कस्बा में सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। इसके लिए फरवरी माह के अंत में दिबियापुर में सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी ने अलग-अलग 639 दुकानों मकानों पर नोटिस चस्पा किए थे। लोगों से कब्जा एवं मलबा हटा लेने के लिए कहा गया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को कस्बा पुलिस प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग ने मुनादी कराई। इसमें नहर पुल के पूर्व की ओर चिह्नित 45 मकानों व दुकानों को शनिवार को बुलडोजर से तोड़ने की चेतावनी दी गई। बुलडोजर से तोड़े जाने पर हर्जाना वसूले जाने के लिए भी आगाह किया गया। पहले चरण में 45 भवनों को तोड़ा जाएगा। इसके बाद बारी-बारी 639 भवनों को बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पुल निर्माण के लिए 322 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। पुल को जाने वाली सिंचाई विभाग की भूमि पर 45 पक्के मकान व दुकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके है। जिला प्रशासन ने 13 जुलाई को अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई किए जाने की तिथि सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप पटेल,अधिशासी अभियंता (सिंचाई विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed