फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Apoorv wins gold, Shaurya silver at CBSE Cluster Athletics.

Auraiya News: सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में अपूर्व को स्वर्ण, शौर्य को रजत

Sun, 27 Sep 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Apoorv wins gold, Shaurya silver at CBSE Cluster Athletics.
छात्र अपूर्व मिश्रा को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। स्रोत:शिक्षक
बिधूना। सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में कस्बा के रैपिड ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपूर्व मिश्रा ने स्वर्ण और शौर्य प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित करने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 42 प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नेशनल एथलेटिक एसोसिएशन के निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रतियोगिता में रैपिड ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। स्वर्ण और रजत पदक जीतकर विद्यालय लौटे अपूर्व मिश्रा और शौर्य प्रताप सिंह को विद्यालय के डायरेक्टर अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया व प्रधानाचार्य प्रशांत दीक्षित ने सम्मानित किया। डायरेक्टर ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कहा कि सफलता के पीछे छात्रों की मेहनत संग प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण है। समारोह में खिलाड़ियों के मुख्य प्रशिक्षक रवींद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed