फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two thousand patients are visiting the medical college OPD.

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे दो हजार मरीज

Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two thousand patients are visiting the medical college OPD.
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इस बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उप चिकित्सा अधीक्षक के तीन पदों पर जिम्मेदारी बांटी है। ये अधिकारी अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और बेहतरी पर काम करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह के निर्देश पर तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को उप चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। डेंटिस्ट्री विभाग की सह आचार्य जूही यादव, ऑर्थोपेडिक के असिस्टेंट प्रोफेसर मायाशंकर और बाल रोग विभागाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा को नामित किया गया है। रंजीत सिंह कुशवाहा सीएमएस कार्यालय के प्रशासनिक कार्य देखेंगे। वे 100 शैया चिकित्सालय, स्टोर, मानव संसाधन और सुरक्षा का पर्यवेक्षण करेंगे। रोगियों के फीडबैक, शिकायतों का निस्तारण और भोजन की गुणवत्ता भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

जूही यादव एमसीएच विंग में गायनी, बाल रोग, लेबर रूम और ओपीडी का संचालन देखेंगी। वे चिकित्सकों की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी। मायाशंकर 300 बेड के नए चिकित्सालय के वार्डों, इमरजेंसी, ओटी और आईसीयू के प्रभारी होंगे। वे भर्ती मरीजों के उपचार, दवा-जांच की उपलब्धता और नर्सिंग स्टाफ के अनुशासन का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इस नई व्यवस्था से इमरजेंसी, ओपीडी और वार्डों में चिकित्सकों की सतत उपलब्धता रहेगी। दवा-जांच में विलंब नहीं होगा और शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed