फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There will be power cut for six hours in rural areas and two and a half hours in tehsil and nagar panchayats

Auraiya News: ग्रामीण क्षेत्रों में छह, तहसील व नगर पंचायतों में ढाई घंटे होगी बिजली कटौती

Wed, 03 Jul 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
There will be power cut for six hours in rural areas and two and a half hours in tehsil and nagar panchayats
औरैया। बढ़ती गर्मी के चलते जनपद में बिजली की खपत तेजी से बढ़ी थी। इसके चलते आए दिन फाॅल्ट हो रहे थे। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने बिजली सप्लाई का नया रोस्टर प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में छह, तहसील व नगर पंचायतों में ढाई-ढाई घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


अप्रैल व मई महीने में भीषण गर्मी में बिजली की खपत भी इन दिनों दो गुनी से भी अधिक बढ़ गई थी। इसकी वजह से ओवरलोड ट्रांसफार्मर और तारों में फाॅल्ट के कारण बिजली कटौती हो रही थी। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लाख कोशिशों के बाद भी सुधार नहीं देखने को मिल रहा था। बढ़ती मांग को देखते हुए और बिजली आपूर्ति को दुरुस्त बनाने के लिए नया रोस्टर प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के आदेश के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में अब छह घंटे और तहसील व नगर पंचायतों में ढाई-ढाई घंटे की कटौती की जाएगी। आदेशानुसार एएलडीसी पनकी पी-1ए के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह नौ बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक, दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से छह बजकर 45 मिनट तक कटौती की जाएगी। इसी प्रकार एएलडीसी पनकी पी-1बी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में छह बजकर 45 मिनट से नौ बजकर 45 मिनट तक और दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से दो बजकर 45 मिनट तक कटौती के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश है कि एक बार में ग्रामीण क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे से अधिक की कटौती नहीं की जाएगी। तो वहीं एलडीसी पनकी के अंतर्गत जिले तहसील मुख्यालयों में प्रतिदिन सुबह सात बजकर 25 मिनट से आठ बजकर 25 मिनट तक, दोपहर दो बजकर 45 मिनट से चार बजकर 15 मिनट तक कुल ढ़ाई घंटे कटौती होगी जबकि नगर पंचायतों में चार बजकर 55 मिनट से पांच बजकर 55 मिनट तक और दोपहर एक बजकर 45 मिनट से तीन बजकर 15 मिनट तक कुल ढ़ाई घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली कटौती के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में पानी की कमी को दूर करने के लिए लोग पहले से तैयारी कर लें। विभागीय अधिकारियों की मानें तो मौजूदा समय में अधिकांश इलाकों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। मगर स्थानीय स्तर पर लोकल फॉल्ट के जरिए जो कटौती हो रही है। उसको भी कम करने का प्रयास कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है।

वर्जन
बिजली आपूर्ति का नया रोस्टर प्लान जारी किया गया है। जिसके तहत ग्रामीणांचल को 18 घंटे की आपूर्ति करने के आदेश किए गए हैं। समय-समय पर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से रोस्टर संबंधी आदेश आते हैं। जिनका अनुपालन कराया जाता है। अजय यादव, एसडीओ सदर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed