फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The social distance flew over, crowds thronged

सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां, सैपलिंग कराने उमड़ी भीड़

Fri, 30 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The social distance flew over, crowds thronged
मतगणना स्थल पर प्रवेश से पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट अनिवार्य किए जाने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। एंटीजन किट के समाप्त होने के बाद भी जांच के इंतजार में लोग देरशाम तक अस्पताल परिसर में घूमते रहे।
विज्ञापन

जांच कराने के लिए लोग सामाजिक दूरी भूल गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो लोग विवाद पर उतारू हो गए।
शुक्रवार की सुबह नौ बजे से ही शहर के 50 शय्या अस्पताल में कोरोना की जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ी। अस्पताल परिसर के अलावा बाहर सड़क तक लोग खड़े रहे। इससे जाम की स्थिति भी बनी। सुबह 10 बजे जांच शुरू हुई।
विज्ञापन

भीड़ को देख सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल परिसर में दो काउंटर लगाए गए। दोपहर एक टीम ने दो बजे तक एंटीजन किट समाप्त होने तक काम किया।
दूसरी टीम ने लगभग पौने तीन बजे तक एंटीजन किट समाप्त होने तक काम किया। टीमों ने बताया कि 600 सैंपलों में 207 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई है। आलम यह रहा कि देरशाम तक एंटीजन किट आने और जांच के इंतजार में लोग मौजूद रहे।
मतगणना कर्मचारियों, प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ के चलते आम लोगों को जांच कराने में काफी दिक्कतें रहीं। जांच कराने पहुंची महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं ऐसी रहीं जिन्होंने घंटों इंतजार किया और बाद वह बिना जांच कराए ही लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए कोरोना की जांच के लिए दो काउंटर लगाए गए थे। एंटीजन समाप्त होने तक टीमों ने जांचें की। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते दिक्कत रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने बार-बार लोगों से कहा, लेकिन कुछ देर बाद यही स्थिति देखने को मिली।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर एक हजार एंटीजन किट भेजी गईं थी। जहां से उनके समाप्त होने की जानकारी मिली है। कानपुर से एंटीजन किट मंगवाने के लिए गाड़ी भेजी गई है। शाम तक किट जिले में आ जाएंगी और शनिवार को जांच सभी सेंटरों पर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed