{"_id":"6803ee9563ecac6f69008b84","slug":"the-roof-of-the-temple-collapsed-due-to-the-collision-of-an-uncontrolled-tractor-a-brother-and-two-sisters-died-due-to-being-buried-under-it-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124886-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी मंदिर की छत, दबने से भाई व दो बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी मंदिर की छत, दबने से भाई व दो बहनों की मौत
Sun, 20 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में रोती बिलखती बच्चों की मां उमा देवी।
- फोटो : सीएचसी में रोती बिलखती बच्चों की मां उमा देवी।
औरैया(बिधूना)। फसल की मढ़ाई कर रहे बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बिधूना में एक मंदिर की छत गिर गई। हादसे में मलबे में दबने से भाई और उसकी दो बहनों की मौत हो गई। पिता अजयपाल को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है।
चारों लोग धूप में चने की फसल की मढ़ाई करने के बाद मंदिर के बरामदे में आराम कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। ट्रैक्टर घायल अजयपाल का भतीजा दीपक चला रहा था। मढ़ामाछी झील निवासी अजयपाल (56) शनिवार की सुबह बेटी साक्षी (14), कजरी (12) और भतीजे दीपक (27) के साथ ट्रैक्टर से चने की फसल की मढ़ाई कर रहे थे।
करीब 11 बजे तेज धूप से थकान होने पर वह बेटियों को लेकर पास में बने चंद्रप्रकाश गुप्ता के मंदिर में आगे बने बरामदे में आराम करने लगे। जबकि भतीजा ट्रैक्टर से मढ़ाई करता रहा। इसी बीच करीब 11:15 बजे अजयपाल का बेटा रौनक उर्फ गोपी (08) पानी लेकर वहां पहुंचा।
विज्ञापन
वह मंदिर में बैठे पिता व दोनों बहनों को पानी पिला रहा था। तभी जिस ट्रैक्टर को दीपक चला रहा था, वह बेकाबू होकर मंदिर के पिलर से टकरा गया। इससे मंदिर की छत ढह गई। हादसे में अजयपाल, बेटा रौनक व बेटियां साक्षी और कजरी मलबे में दब गई।
दीपक के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद किसान व पास में लगे मेले में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और चारों को मलबे से निकालकर सीएचसी बिधूना पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने रौनक व कजरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि साक्षी व अजयपाल को सैफई रेफर कर दिया।
सैफई ले जाने के दौरान रास्ते में साक्षी ने भी दम तोड़ दिया। उधर, बच्चों की मौत की जानकारी होने पर उनकी मां उमा देवी व परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। रो-रोकर बेहाल उमा देवी बस एक ही बात कह रही थीं कि अब सब कुछ खत्म हो गया। बच्चे नहीं बचे, अब हमें जीकर क्या करना है।
वहीं तहसील दिवस में मौजूद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी की। साथ ही घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।