फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The head of the organization is accused of making payments without the work being done.

Auraiya News: प्रधान पर बिना काम कराए भुगतान करने का आरोप

Wed, 07 Jan 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The head of the organization is accused of making payments without the work being done.
अटसू। ग्राम पंचायत अजुआपुर में ग्रामीणों ने विकास कार्यों में फर्जीवाड़े व बिना काम कराए भुगतान की शिकायत की है। शिकायत मिलने पर डीपीआरओ के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पंचायत सचिव को आठ जनवरी तक सभी संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने कराए गए कार्यों में भारी अनियमितताएं की है। बिना कार्य कराए लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। फर्जी रीबोर दिखाकर धन निकासी, कागजों में मजदूरों की हाजिरी और संदिग्ध फर्मों के भुगतान किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। डीपीआरओ एसके यादव ने पांच जनवरी को ग्राम पंचायत सचिव गवेंद्र सिंह को निर्देश दिया है। इसमें उक्त प्रकरण से संबंधित सभी अभिलेख आठ जनवरी को कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है। यह पत्र सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजीतमल के माध्यम से भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि सहायक विकास अधिकारी (पं.) व बीडीओ अजीतमल को भी भेजी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट लगभग तैयार हो चुकी है। आरोप सही पाए गए तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed