फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The faces of the elderly blossomed after receiving the love of SP.

Auraiya News: एसपी का स्नेह पाकर खिले वृद्धजनों के चेहरे

Sun, 12 Nov 2023 07:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
The faces of the elderly blossomed after receiving the love of SP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अपनों से ठोकर खाकर वृद्धाश्रम में जीवन बिता रहे वृद्धजन दीपावली पर्व पर एसपी को परिवार समेत अपने बीच पाकर खुश दिखाए दिए। इस दौरान एसपी ने वृद्धजनों को उपहार के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दीं। वहीं एसपी के स्नेह देख वृद्धजनों ने उन्हें सदा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।
रविवार को जहां लोग अपनों के बीच दीपावली का पर्व मना रहे थे। तो वहीं एसपी चारू निगम अपने पति के साथ वृद्धाश्रम में मौजूद वृद्धजनों के बीच दीपोत्सव पर्व की खुशियां बांट रहीं थी। इस दौरान एसपी ने वृद्धाश्रम में मौजूद वृद्धजनों को कपड़े, मिठाई भेंट की। साथ ही दीपक जलाकर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली भी मनाई। इससे पूर्व एसपी ने भगवान राम दरबार के चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

एसपी के साथ दीपावली का पर्व मना रहे वृद्धजनों ने उनके सिर पर हाथ रखकर सदा खुशी रहने का आशीर्वाद भी दिया। हालांकि इस बीच आश्रम में उपस्थित वृद्धजनों ने अपने परिजनों की याद कर त्योहार के पुराने दिनों का भी याद किया। इस दौरान सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ फायर तेजवीर सिंह, कोतवाल पंकज मिश्रा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed