फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Testimony of second witness completed in double murder case

दोहरे हत्याकांड में दूसरे गवाह की गवाही हुई पूरी

Fri, 06 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Testimony of second witness completed in double murder case
औरैया। शहर के बहुचर्चित मंजुल चौबे दोहरे हत्याकांड में आरोपित सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपियों को सुनवाई के लिए विशेष एमपीएमएलए कोर्ट में विभिन्न जेलों से लाकर पेश किया गया। जहां इस मुकदमे के दूसरे गवाह की गवाही प्रक्रिया पूरी हुई। अब कोर्ट ने 10 मई की तिथि तय करे तीसरे गवाह को तलब किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे व चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या करने के मुकदमे में विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए रजत सिन्हा की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। गुरुवार को मामले के आरोपी सपा एमएलसी कमलेश पाठक उनके दो भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक समेत सभी 11 आरोपियों की विभिन्न जेलों से कोर्ट में पेशी हुई।
विज्ञापन

जहां पर मुकदमे के दूसरे गवाह पर जिरह पूरी हुई। कोर्ट के समक्ष कमलेश पाठक ने एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी तबियत खराब है तथा रोजाना सुनवाई तिथि लगाने से उन्हें दिक्कत हो रही है। स्वास्थ्य खराब होने पर न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि 10 मई तय की है। अभियोजन के वकील एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 10 मई के लिए तीसरे गवाह को सम्मन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही सपा एमएलसी कमलेश पाठक को हत्या के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, पर उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। उन पर आरोपित गैंगस्टर के मामले में जमानत सत्र न्यायालय से नहीं मिल सकी है। इसके लिए हाईकोर्ट से जमानत पाने की कोशिश चल रही है। इधर वादी पक्ष कमलेश पाठक को हत्या के मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

स्वीकृत जमानत का विरोध करने के लिए वादी की ओर से दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए मंजूर कर ली गई है तथा पक्षकारों को चार हफ्ते में जवाब देने के नोटिस जारी की गई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा स्वीकृत जमानत पर स्टे करने की वादी की मांग को स्वीकार नहीं किया है। इस बात की जानकारी की अभियोजन व वादी पक्ष ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed