फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ten schools got budget for sanitary napkin washing machine and incinerator

Auraiya News: दस स्कूलों को सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन व इंसीनरेटर के लिए मिला बजट

Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ten schools got budget for sanitary napkin washing machine and incinerator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के 10 माध्यमिक स्कूलों में 2.74 लाख रुपये की लागत से सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन व इंसीनरेटर लगवाए जाने को हरी झंडी शासन से मिली है। सीडीओ ने ऑनलाइन खरीद को मंजूरी दी है।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में महिलाओं व छात्राओं को महावारी के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सैनेटरी नैपकिन की उपलब्धता से लेकर इसे प्रयोग के बाद संक्रमण रहित तरीके से नष्ट करने के इंतजाम न काफी है। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से शासन को छह माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था। जहां से 10 माध्यमिक स्कूलों में व्यवस्था जुटाने के लिए मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में 13500 रुपये कीमत की सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन स्थापित होगी। इसके अलावा 13900 रुपये का इंसीनरेटर बनवाया जाएगा।

चिह्नित किए गए स्कूल
जीआईसी अयाना, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुआ, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्कीपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखुनो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्मपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित 10 स्कूलों में सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन व इंसीनरेटर लगवाए जाने के लिए बजट मिला है। जल्द ही ऑनलाइन विडिंग कराते हुए व्यवस्थाएं स्थापित कराई जाएंगी। - अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article