फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Samples of 58 police personnel of Dibiyapur police station

दिबियापुर थाने में 58 पुलिस कर्मियों के लिए सैंपल

Thu, 18 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Samples of 58 police personnel of Dibiyapur police station
क्षेत्र में तीन हॉटस्पॉट क्षेत्र के अलावा कोविड अस्पताल भी है। यहां पुलिस कर्मियों की अक्सर ड्यूटी लगती रहती है। इसके चलते गुरुवार को दिबियापुर थाने के 58 पुलिस कर्मियों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

अयाना थाने में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों समेत 33 लोगों के सैंपल लिए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को दिबियापुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा, दरोगा मोहम्मद शाकिर समेत 58 पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सैंपल लिए गए।
दिबियापुर सीएचसी में कोविड वार्ड संचालित है। यहां औरैया के अलावा आसपास के कई जिलों के कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा तीन हॉटस्पॉट क्षेत्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के पुलिस कर्मियों की अक्सर इन स्थानों पर ड्यूटी लगती रहती है। एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। मेडिकल मोबाइल टीम ने थाना अयाना में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को मिलाकर कुल 33 सैंपल लिए।
टीम में डॉ. सचिन, फर्मासिस्ट कविंद्र, लैब टेक्नीशियन अनुप्रिया, नर्स अनीता और चालक रविन्द्र मौजूद रहे। डॉ. सचिन ने बताया कि सैंपल सैफई भेजे जाएंगे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed