फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rajiv Gandhi had laid the foundation stone of Pata Petrochemicals.

Auraiya News: राजीव गांधी ने किया था पाता पेट्रो केमिकल्स का शिलान्यास

Wed, 20 May 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi had laid the foundation stone of Pata Petrochemicals.
फोटो-35- पाता पेट्रो केमिकल्स का प्रवेश द्वार। संवाद
औरैया। जिले को विकास की राह दिखाने के लिए मील का पहला पत्थर कांग्रेस की सरकार में साल 1988 में रखा गया था।
विज्ञापन

जोरदार बारिश के बीच पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिबियापुर से सटे गेल के पाता पेट्रो केमिकल्स की आधारशिला (शिलान्यास) रखी थी। उस दिन के माहौल को वरिष्ठ कांग्रेसी आज भी याद करते हैं। 1999 में इस प्लांट में उत्पादन शुरू होने के बाद साल दर साल औरैया विकास की राह पर अग्रसर है।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी 77 वर्षीय त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने उन यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह उस समय कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष थे। अगस्त 1988 में पाता पेट्रो केमिकल्स का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। वह हेलीकॉप्टर से पत्नी सोनिया गांधी के साथ आए थे। बारिश में हजारों की संख्या में लोग पाता पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन में औद्योगीकरण के फायदे गिनाते हुए विकास की राह दिखाई थी।
विज्ञापन

करीब 10 साल बाद मार्च 1999 में इस प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया था। बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ था। इस नींव के बाद साल दर साल औद्योगीकरण की दिशा में लगातार प्रगति हो रही है। पाता पेट्रो केमिकल्स के शिलान्यास का वह दिन राजीव गांधी के औरैया आगमन का एक मात्र घटनाक्रम है।

फोटो-35- पाता पेट्रो केमिकल्स का प्रवेश द्वार। संवाद

फोटो-35- पाता पेट्रो केमिकल्स का प्रवेश द्वार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed