{"_id":"a18fa50126535ab912886915d1531374","slug":"quarter-million-looted-from-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा व्यापारी से सवा लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा व्यापारी से सवा लाख लूटे
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गांव नया पुरवा में रास्ते में खड़ी बाइक हटाने के विरोध में दबंगों ने मुर्गा व्यापारी से मारपीट कर दी। व्यापारी ने दबंगों पर 1.25 लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
चिरौली गांव निवासी मुर्गा व्यापारी प्रशांत राठौर ने बताया कि वह अपने चाचा के लड़के के साथ तगादा वसूल कर कार से लौट रहा था। गांव नया का पुरवा से गुजरा तो रास्ते में एक बाइक खड़ी दिखाई दी। हार्न बजान के बाद भी कोई बाइक हटाने के लिए नहीं आया। इस पर वह स्वयं गाड़ी से उतरकर बाइक हटाने लगा। उसी दौरान वहां नयापुरवा के लालमन पुत्र गंगा प्रसाद समेत आधा दर्जन दबंग आ गए। उसे व उसके साथी को पकड़कर पीट दिया।
जेब में पड़े 1.25 लाख रुपये भी लूट लिए। जान के मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। इस संबंध में थानाध्यक्ष बेला अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव में व्यस्तता के कारण वह अभी क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। मामला संज्ञान में आने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।