फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Prime Minister will inaugurate the overbridges built at Pata and Ghasara Halt railway crossings

Auraiya News: पाता और घसारा हाल्ट रेलवे क्राॅसिंगों पर बने ओवरब्रिजों को लोकार्पित करेगें प्रधानमंत्री

Thu, 22 Feb 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the overbridges built at Pata and Ghasara Halt railway crossings
गोपाल शंकर पोरवाल.. संवाद
विज्ञापन


दिबियापुर। आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए औरैया के पाता और घसारा हाॅल्ट रेलवे क्राॅसिंग पर बने ओवरब्रिज का लोकार्पण करके देश को समर्पित करेंगे। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
पिछले वर्षों में औरैया जिले में सभी रेलवे क्राॅसिंगों पर ओवरब्रिज एवं अंडर ब्रिज से परिपूर्ण करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। लगभग आठ माह पूर्व पाता रेलवे क्राॅसिंग पर बना पुल तैयार हो गया था। ओवरब्रिज बनने के बाद बड़े वाहन इस पुल से गुजरना शुरू हो चुके हैं। अगस्त 2023 में रेलवे क्राॅसिंग पर बनी केबिन से रेलवे ने कर्मियों को हटा लिया था। अब इस पुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित करके समर्पित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी इस पुल को आगामी 26 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पित करेंगे। पाता रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मुकेश मीना के अनुसार सांसद, विधायक, क्षेत्रीय एवं आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह लगभग 10 बजे से पाता रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अछल्दा और साम्हों रेलवे स्टेशनों के बीच घसारा हाल्ट पर बने ओवरब्रिज को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पित करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि तैयार हो चुके रेल ओवरब्रिजों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकार्पण किया जाना है।



इंसेट----

बीच में बिना किसी पिलर के विशेष तकनीक से बना है रेल ओवरब्रिज

पाता रेलवे क्राॅसिंग पर बना रेल ओवरब्रिज नई तकनीक से निर्मित है। इसके चलते रेलवे लाइनों के बीच में कहीं पर भी कोई पोल नहीं लगाया गया है। बड़े-बड़े पुलों की भांति इस पुल को बो स्ट्रिंग ब्रिज तकनीक से बनाया गया है। इसमें पिलर युक्त ब्रिज के बजाय ब्रिज को मजबूत बनाने के लिए पुल के दोनों छोरों पर बने पिलरों के बीच कसाव के लिए बोस्टिंग तकनीक अपनाई जाती है।




इंसेट----

सूखमपुर और केंझरी में ओवरब्रिज पूरे नहीं, कंचौसी और अछल्दा में अभी निर्माण शुरू नहीं

दिबियापुर। पिछले काफी समय से कंचौसी और फफूंद रेलवे स्टेशनों के बीच में सूखमपुर में रेल ओवरब्रिज बन रहा है। जबकि पाता और फफूंद रेलवे स्टेशनों के बीच केंझरी में भी ओवरब्रिज बन रहा है, लेकिन अभी तक यह दोनों ओवरब्रिज पूरे न हो पाने के कारण इन दोनों का लोकार्पण अभी नहीं हो पाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार इन दोनों ओवरब्रिजों का निर्माण पूरा होने के बाद रेलवे लाइन के कारण दो हिस्सों में बंटे औरैया जिले में यातायात काफी सुगम हो जाएगा। बता दें कि अभी तक जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों कंचौसी एवं अछल्दा की क्राॅसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिजों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed