{"_id":"5f78ba508ebc3e9bea14dfca","slug":"political-auraiya-news-knp5863403174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
विज्ञापन
फोटो 03एयूआरपी 54- ग्रामीणों से बात करते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, साथ में पूर्व प्रधान स्?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। गांव सेहुद में तीन बेटियों के साथ मां के आत्महत्या करने के मामले मे कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने गांव पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के सास, ससुर एवं देवर अलग रहते हैं। इस घटना में उनका कोई दोष नहीं है। इस पर लाखन सिंह ने आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा।
बता दें कि दो दिन पहले सेहुद में कुलदीप की पत्नी साधना ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर खुद जान दे दी थी। चारों के शव एक साड़ी के अलग-अलग फंदों में लटके मिले थे। साधना के मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पति, सास, ससुर एवं देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आने पर रिपोर्ट को आत्महत्या के लिए उकसाने करने में तरमीम करके पति को जेल भेज दिया गया था।
शनिवार की शाम कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत गांव सेहुद पहुंचे। यहां पर कुलदीप के पिता कैलाश, मां बिटोली देवी, कैलाश के ताऊ रमेश, चाचा श्यामबाबू से मिलकर उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व प्रधान स्वदेश राजपूत, लाखन सिंह चक, महेश दीक्षित, बउआ दीक्षित, जीतू राजपूत, अमर सिंह राजपूत आदि ने एक सुर से कहा कि कुलदीप के माता-पिता कुलदीप से अलग रहते थे।
विज्ञापन
छोटा भाई तो बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। इसके बावजूद कुलदीप के ससुरालियों ने कुलदीप के माता पिता एवं भाई के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं। लाखन सिंह ने आश्वस्त किया कि कोई निर्दोष नहीं फंसेगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से बात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।