{"_id":"6ae8e9b661244aae1e00e8c1","slug":"student-killed-two-friends-injured-after-being-hit-by-a-speeding-tractor-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154254-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, दो दोस्त घायल
विज्ञापन
फोटो-32-अभय राज। फाइल फोटो
दिबियापुर। सोमवार दोपहर ककोर-मंगलपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कॉलेज से घर जा रहे बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एमएससी छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार दोपहर गांव आजादपुर-रुरुआ के पास ककोर-मंगलपुर मार्ग पर हुआ।
गांव ककोर निवासी एमएससी का छात्र अभय राज (24) सोमवार सुबह सदर कोतवाली के गांव सुरान निवासी अरविंद (23) व शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी विशाल (24) के साथ झींझक स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने गए थे। पढ़ाई करने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। गांव आजादपुर-रुरुआ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभय राज की मौके पर ही मौत हो गई और अरविंद और विशाल गंभीर रूप से घायल हुए। विशाल का एक हाथ टूट गया, जबकि अरविंद को भी गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिजन ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक एक घायल को अस्पताल ले गया, जबकि अन्य को मौके पर ही छोड़ गया। उनका आरोप है कि समय पर इलाज मिलने से छात्र की जान बच सकती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।