Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ordinary traders are reeling under the impact of online shopping: Mukund Mishra

आम व्यापारी ऑनलाइन शॉपिंग की मार से कराह रहा : मुकुंद मिश्रा

Tue, 03 Nov 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ordinary traders are reeling under the impact of online shopping: Mukund Mishra
फोटो-14-तहसील गेट पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी। संवाद
औरैया। सदर बाजार पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते दायरे पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन

वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन कारोबार की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत हो गई है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 17 प्रतिशत था। इसके कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी समस्या से निपटने और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए व्यापार मंडल की ओर से एक व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि एक सर्वे के मुताबिक इस बार पूरे प्रदेश में लगभग सात लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है लेकिन ऑनलाइन कंपनियों के दखल के कारण आम व्यापारी गंभीर संकट और परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने औरैया निवासी प्रवीन अग्रवाल को प्रदेश कमेटी में शामिल करते हुए युवा मंत्री घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शहर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सुभाष चौराहे पर पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात तहसील के समीप व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू, स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार बिश्नोई, सतीश वर्मा, अनुराग अग्रवाल, वेद अग्रवाल, दीपक पुरवार, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, मयंक शुक्ला, रानू पांडे और प्रवीण गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed