{"_id":"6ae8eae6910eba9fb008eb7c","slug":"man-embroiled-in-gst-fraud-dies-by-hanging-auraiya-news-c-211-1-akb1003-154283-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जीएसटी फ्रॉड में फंसे युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जीएसटी फ्रॉड में फंसे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
गजेंद्र की फाइल फोटो । स्रोत:परिजन
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक ने सोमवार देर शाम शेखूपुर हार में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस के अधिकारियों पर मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जैनपुर निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह बीएससी करने के बाद इन दिनों आईटीआई की तैयारी कर रहा था। सोमवार शाम करीब आठ बजे उसने गांव के सामने खेतों में खड़े एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पहुंचे उपनिरीक्षक ओमशरण यादव ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि जान देने से पहले गजेंद्र ने अपने बड़े भाई दीपेंद्र और छोटे भाई अनुज को घटनास्थल की लोकेशन भेजी थी। लोकेशन मिलने पर परिजन कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश में उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
नौ करोड़ के लेनदेन में फंसने का आरोप
सुसाइड नोट के मुताबिक, अलीगढ़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से एक फर्म का पंजीकरण करा लिया था। इसके जरिये करीब नौ करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया, जिस पर लगभग दो करोड़ रुपये का टैक्स बनता था। गजेंद्र को इस फर्म और लेनदेन की जानकारी नहीं थी। 22 अक्तूबर को अलीगढ़ पुलिस उसके घर पहुंची और उसे मामले की जानकारी दी। इसके बाद गजेंद्र ने पुलिस को संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे। इसके बावजूद उसे मानसिक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।