फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patients returned home after undergoing eye surgery in auraiya

आंखों का ऑपरेशन करा लौटे मरीजों को पहुंचाया घर, जताया आभार

Sat, 15 Feb 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Patients returned home after undergoing eye surgery in auraiya
दिव्यांग को बस से उतारते जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : AURAIYA
औरैया में कानपुर के जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय में आपरेशन कराकर शनिवार को लौटे मरीजों का जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने उन्हें फल भेंट कर घर के लिए रवाना किया। आने-जाने की व्यवस्था व चिकित्सालय में मिलीं सुविधाओं पर मरीजों ने अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

13 फरवरी को शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जालौन चौराहे के पास आयोजित नेत्र शिविर में 201 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया था। इसमें से 64 रोगियों को आपरेशन के लिये कानपुर के जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय में भेजा गया था। 14 फरवरी को सभी नेत्र रोगियों के आपरेशन हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कानपुर पहुंचकर मरीजों और चिकित्सकों से व्यवस्था की जानकारी ली थी। शनिवार को सभी मरीज एंबुलेंस से जालौन चौराहा स्थित मिल पहुंचे। जहां जिपं अध्यक्ष ने उनका हालचाल पूछा। सभी ने जांच से लेकर इलाज के दौरान की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। बुजुर्गों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयास की सराहना की। अध्यक्ष ने मरीजों को फल वितरित कर उन्हें निजी वाहनों से घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed