फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchayat building started in dilapidated building

Auraiya News: जर्जर बिल्डिंग में शुरू कराया गया पंचायत भवन

Sun, 17 Nov 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building started in dilapidated building
औरैया। सहार विकास खंड के पौथी पंचायत में पंचायत घर नहीं था। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सचिव व प्रधान के बैठने का कोई स्थान नहीं था। वहीं पौथी गांव में सड़क के किनारे 50 वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग बना हुआ है। जिसमें अब डीपीआरओ व एडीओ पंचायत के मौजूदगी में पंचायत भवन संचालित कराया गया है। भवन की दीवारों में दरारें हादसे का अंदेशा जता रही हैं।
विज्ञापन

सहार विकासखंड के पौथी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन न होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता था। ब्लॉक के चक्कर ग्रामीणों को लगाने पड़ते थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार राजपूत, सचिव विपिन कुमार, प्रधान महावीर यादव की मौजूदगी में अब जर्जर भवन में पंचायत सचिवालय को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस बिल्डिंग की हालत सीधे तौर पर हादसे का अंदेशा जता रही हैं। ग्राम प्रधान महावीर यादव ने बताया कि बजट के अभाव में नया पंचायत घर नहीं बन सका है। इसलिए इसे पुराने भवन में संचालित कराया गया है। वहीं पंचायत सचिव विपिन कुमार ने बताया कि बजट आते ही नया पंचायत घर का निर्माण करा दिया जाएगा। अभी हाल ही में इस भवन में पंचायत घर को संचालित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed