फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Operator's condition worsens in Pata plant, dies in hospital

Auraiya News: पाता प्लांट में ऑपरेटर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Sat, 13 Jul 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Operator's condition worsens in Pata plant, dies in hospital
फफूंद। थाना क्षेत्र के गेल पाता पेट्रो केमिकल प्लांट में ठेका लिए एक प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर की ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। साथी लोग उसे अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने कंपनी के अधिकारियों पर पुत्र को अक्सर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फफूंद थाना के गांव पाता निवासी कप्तान सिंह चौहान का 26 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह गेल पाता पेट्रो केमिकल में कार्यरत एक कंपनी में दाना शिफ्टिंग मशीन के ऑपरेटर का काम करता था। बृहस्पतिवार को बी शिफ्ट में उसकी ड्यूटी थी। जिसे करने के लिए वह दोपहर दो बजे प्लांट चला गया और काम में जुट गया। शाम करीब साढ़े छह बजे मशीन चलाते समय अचानक उसे चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

पिता कप्तान सिंह ने बताया की ड्यूटी करते समय कंपनी का सुपरवाइजर, साइड इंचार्ज और एक अन्य अधिकारी पुत्र से पैसा वापसी मांगते हुए प्रताड़ित करते थे। वापसी नहीं देने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। जिससे उनका पुत्र राहुल सिंह बहुत परेशान था। बृहस्पतिवार को भी वह ड्यूटी करने गया था। जहां शाम सवा सात के बाद उनके पास फोन आया कि तुम्हारे पुत्र की हालत खराब है। धनवंतरि अस्पताल पहुंचे, वहां पुत्र की मौत हो जाने की जानकारी दी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। मौत होने से उसकी पत्नी रीना, मां अनीता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed